18 Oct 2024, 16:59:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कोणार्क और जगन्नाथ पुरी से लौट रही यात्रियों से भरी बस पलटी, 4 की मौत, 33 लोग गंभीर रूप से घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 28 2024 5:49PM | Updated Date: Sep 28 2024 5:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ओडिशा के बालेश्वर में यूपी के 37 श्रद्धालुओं से भरी बस पलटने से दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। दरअसल उत्तर प्रदेश से 37 श्रद्धालु, भुवनेश्वर, कोणार्क और जगन्नाथ पुरी गए थे। लौटते वक्त श्रद्धालुओं से भरी बस हादसे का शिकार हो गई। ओडिशा के बालेश्वर में नेशनल हाइवे से बस 20 फिट नीचे जा गिरी। घायल श्रद्धालुओं को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, मरने वाले श्रद्धालुओं में दो यूपी के बलरामपुर से और दो सिद्धार्थनगर के बताए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, नेशनल हाइवे से बस नीचे गिरने से मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई थी। मरने वाले श्रद्धालुओं में सिद्धार्थनगर इटावा के रामप्रसाद, संतराम और बलरामपुर जिले के राजेश कुमार मिश्रा शामिल हैं, जो गौरा थाना क्षेत्र के पिपरा गांव के रहने वाले हैं। वहीं बलरामपुर जिले के ही बेलहांस गांव की रहने वाली कमला देवी की भी इस हादसे में मौत हो गई।

ओडिशा के बालेश्वर जिले में हुए इस दर्दनाक हादसे में 33 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अपस्ताल में भर्ती कराया गया है। घायल श्रद्धालुओं की संख्या ज्यादा होने और उनकी स्थिति के अनुसार अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 10 लोगों को बालासोर जिले में, जबकि 23 लोगों को जलेश्वर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यूपी से जगन्नाथ पुरी और अन्य तीर्थस्थलों का भ्रमण करने के लिए श्रद्धालु बस से रवाना हुए थे लेकिन लौटते वक्त हाइवे से 20 फिट नीचे बस गिरने से हादसे का शिकार हो गए।

हादसे का शिकार होने के बाद श्रद्धालुओं को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। वहीं हादसे में मारे गए श्रद्धालुओं के परिजनों को सूचना दे दी गई है। हादसे की सूचना मिलने के बाद मृतकों के घरों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं जिस बस से श्रद्धालु गए थे, हादसे के बाद वो भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »