20 Apr 2024, 09:21:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

बिग बॉस के फिनाले का काउंटडाउन हुआ शुरू, इन 5 कंटेस्टेंट बीच कड़ा मुकाबला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 11 2023 8:48PM | Updated Date: Feb 11 2023 8:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बिग बॉस 16 के फिनाले का काउंटडाउन शुरू हो गया है। सलमान खान इस शो को होस्ट कर रहे हैं और अब कुछ ही घंटों में सभी को बिग बॉस 16 का विनर मिल जाएगा। टॉप फाइव में प्रियंका चहर चौधरी, शिव ठाकरे, एमसी स्टैन, अर्चना गौतम और शालीन भनोट जगह बनाने में सफल हुए हैं। बिग बॉस के फिनाले एक बार फिर अनोखा होगा। इसमें प्रतियोगियों को उनकी यात्रा से जुड़ी चीजें बताई गई है। वहीं, शो में कई टीवी और बॉलीवुड के कलाकार भी परफॉर्म करते नजर आएंगे। खास बात यह है कि रोहित शेट्टी खतरों के खिलाड़ी के आगामी सीजन से जुड़ी अपडेट भी देंगे। 
 
बिग बॉस 16 के कई प्रोमो जारी किए गए हैं। बिग बॉस को लेकर फैंस के मन में काफी उत्सुकता है। हर कोई अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को जिताने का पूरा प्रयास कर रहा है। कई सेलिब्रिटी भी अपने-अपने पसंदीदा प्रतियोगियों का नाम लेकर फैंस से अपील कर रहे हैं कि वह उन्हें विजयी बनाएं। बिग बॉस का इस बार का सीजन भी काफी पसंद किया गया है। इसे पिछले 15वें सीजन के मुकाबले दर्शकों ने ज्यादा प्यार दिया है। वहीं, शो को लेकर हर बार की तरह कई विवाद भी हुए है लेकिन अब यह अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है। सभी प्रतियोगी शो को जीतने के लिए जी-तोड़ मेहनत कर रहे हैं और अपने अंतिम समय में वह कोई कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »