19 Apr 2024, 16:28:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

जूही परमार के एक्स पति सचिन श्रॉफ को मिल गई दुल्हनिया, सात फेरे लेने के लिए लहंगा भी पहना ऐसा जिसने खींचा ध्यान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 2 2023 5:27PM | Updated Date: Mar 2 2023 5:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

टीवी सीरियल 'कुमकुम’ (Kumkum) से घर-घर अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस जूही परमार तो आपको याद ही होंगीं, जो अपनी निजी जिंदगी की वजह से आए दिन लाइमलाइट में बनी रहती हैं। खैर, इन दिनों जूही नहीं बल्कि उनके एक्स हसबैंड सचिन श्रॉफ (Juhi Parmar Ex-Husband Sachin Shroff) चर्चा में हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्होंने 43 साल की उम्र में अपनी बहन की बेस्ट फ्रेंड चांदनी से दूसरी शादी जो कर ली। जी हां, सचिन श्रॉफ फाइनली शादी के बंधन में बंध गए हैं। बीती 25 फरवरी को उन्होंने अपनी दुल्हनिया के साथ सात भी फेरे ले लिए हैं, जिसकी तस्वीरें इस समय तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं।न्यूली वेड की शादी में करीबी दोस्त और परिवार के लोगों के अलावा 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की पूरी टीम भी शामिल हुई थीं। हां, वो बात अलग है कि दोनों ने अपनी शादी के सभी फंक्शन्स को बहुत ही प्राइवेट रखा था। लेकिन दोनों के विवाह में शरीक हुए लोगों ने भर-भर के जो तस्वीरें शेयर की हैं, उसमें दुल्हन बनीं चांदनी का लुक ऐसा है, जिसे देख हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि अपने ब्राइडल लुक को कम्पलीट करने के लिए मिसेज श्रॉफ ने चटक-मटक कलर्स को पूरी तरह दूर रखा था, उन्होंने अपने लिए ऐसा लहंगा पिक किया था, जिसे दुल्हनें कम ही पहनना पसंद करती हैं। 

आमतौर पर भारतीय दुल्हन अपनी शादी के लिए लाल रंग का जोड़ा चुनती है, जो सुहाग की निशानी माना जाता है। लेकिन सचिन श्रॉफ की मिसेज ने अपने लिए मस्टर्ड एंड ब्लू कलर का लहंगा चुना था, अपने आप में काफी ज्यादा खास था। डार्क कलर वाले इस लहंगे में हेवी घेर ऐड किया गया था, जिसके साथ डबल दुपट्टे को जोड़ा था।सचिन श्रॉफ की दुल्हन बनीं चांदनी ने जो लहंगा अपने लिए चुना था, उसे सिल्क-वेलवेट और ऑर्गैंजा से तैयार किया गया था। इस ओवरऑल ऑउटफिट पर इंट्रिकट फ्लोरल डिटेलिंग के साथ सीक्वन वर्क किया गया था, जो उसे खूबसूरत दिखा रहा था। वहीं लहंगे को मैच करता हुआ उन्होंने सेम एम्ब्रॉइडर्ड वाला लो-कट ब्लाउज वेअर किया था, जोकि पूरी तरह वेलवेट के कपड़े तैयार किया गया था।

वहीं अपने ब्राइडल लुक को कम्पलीट करने के लिए चांदनी ने सिर से लेते हुए मस्टर्ड कलर का दुपट्टा ओढ़ा था, जोकि पूरे लुक में एक कॉन्ट्रास्टिंग इफेक्ट जोड़ रहा था। यही नहीं, साइड दुपट्टे के लिए उन्होंने ब्लू कलर को ही प्रिफरेंस दी थी।अपने वेडिंग लुक को कम्पलीट के लिए चांदनी ने हाथों में डिजाइनर कंगन पहने थे। इसके साथ ही उन्होंने स्टडिड चोकर नेकलेस, मैचिंग इयरिंग्स, मांगटीका, रानी हार और हाथों में अंगूठी पहनी थी, जिन्होंने उनके लुक को और स्टनिंग बना दिया था। वहीं उन्होंने फेस पर बहुत ज्यादा मेकअप नहीं किया था। उन्होंने फ्लॉलेस लुक कैरी किया था, जिसे उन्होंने न्यूड टोन ही रखा था। वहीं अपने बालों को उन्होंने बन में स्टाइल किया था। कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि चांदनी का लुक ऐसा था, जिसे बहुत आसानी से कॉपी किया जा सकता था।वहीं अब बात करें दूल्हे राजा यानी सचिन श्रॉफ की, तो उन्होंने अपने लिए पीले रंग का कुर्ता सेट चुना था, जोकि इंटीमेट वेडिंग के लिए परफेक्ट चॉइस थी। इस ऑउटफिट में पजामी के नीचे धोती दी गई थी, जोकि उन पर काफी ज्यादा अच्छी लग रही थी। वहीं लुक को उन्होंने मैचिंग के दुपट्टे के साथ पेअर किया था, जिसे उन्होंने ट्विस्ट करते हुए अपने गले में डाला था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »