09 May 2025, 16:10:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

'रामायण' के 'राम' अब इस भगवान के अवतार में आएंगे नजर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 26 2023 3:52PM | Updated Date: Jul 26 2023 3:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रामानंद सागर की रामायण (Ramayan) को हर किसी ने पसंद किया था। आज भी इस सीरियल को लेकर लोगों में बहुत उत्साह है। जिसकी वजह से किसी ना किसी चैनल पर इसका प्रसारण होता रहता है। शो में अरुण गोविल भगवान राम और दीपिका चिखलिया माता सीता के किरदार में नजर आईं थीं। आज भी कई लोगों इन कलाकारों को भगवान के समान ही सम्मान देते हैं। अरुण गोविल को लोग भगवान राम की तरह ही देखते थे। अब अरुण गोविल दूसरे भगवान के अवतार में नजर आने वाले हैं। उन्होंने अपने किरदार के बारे में जानकारी दी है।

अरुण गोविल अब आदित्य ओम की फिल्म संत तुकाराम में भगवान विट्ठल का किरदार निभाते नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ मराठी फिल्मों के एक्टर सुबोध लीड रोल में नजर आएंगे। वह संत तुकाराम का किरदार निभाएंगे। बॉलीवुड हंगामा से बातचीत में अरुण गोविल ने अपने रोल के बारे में बताया। उन्होंने कहा- उनका स्पेशल अपीयरेंस होगा। डायरेक्टर चाहते थे कि मैं ये किरदार निभाऊं। बहुत से लोग मेरे पास धार्मिक फिल्में लेकर आते हैं लेकिन मैं उन्हें करने के लिए हां नहीं कहता हूं। लेकिन मैं ये संत तुकाराम के लिए कर रहा हूं। वो एक भक्त थे और मुझे भगवान विट्ठल का किरदान निभाने का मौका मिला।

अरुण गोविल ने आगे कहा- लेकिन मुझे भगवान की तरह दिखने की जरुरत नहीं है।  मैं इस किरदार में भगवान की तरह नहीं दिखूंगा। मैं एक आम इंसान का किरदार निभाऊंगा जो संत तुकाराम की जिंदगी में आता है। इस किरदार में वो फील रहेगा कि आप दिखते आम इंसान की तरह हो लेकिन हो नहीं। अरुण गोविल ने फिल्म के डायरेक्टर आदित्य ओम के बारे में कहा कि वह एक बहुत अच्छे डायरेक्टर हैं और अच्छे इंसान भी हैं। उनके साथ सेट पर काम करना बहुत ही कंफर्टेबिल है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »