29 Mar 2024, 19:00:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

शक्तिशाली भूकंप से दहला मिडिल ईस्ट! तुर्किए-सीरिया में करीब 175 लोगों की मौत, हजारों घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 6 2023 11:30AM | Updated Date: Feb 6 2023 11:36AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

तुर्किए में सुबह के समय दो शक्तिशाली भूकंप (Powerful Earthquake) के झटके महसूस किए गए।  चारों तरफ तबाही का मंजर देखा जा रहा है।  मौत का आंकड़ा लगातार तेजी से बढ़ रहा है।  अब तक कुल 175 लोगों की मौत की खबर सामने आई है।  वहीं, हजार से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।  मारे गए लोगों में ज्यादातर लोग माल्टा और सेनलुइर्फ़ा के शामिल हैं।  तुर्की के अडाना शहर में 17 मंजिला और 14 मंजिला इमारतें ढह गई।  राहत और बचाव कार्य तेजी से किया जा रहा है। 

भूकंप का पहला झटका स्थानीय समयानुसार सुबह 4 बजकर 17 मिनट पर और इसी के कुछ मिनट बाद भूकंप का दूसरा झटका केंद्रीय तुर्की में महसूस किया गया। तुर्किए में आए इस भूंकप की तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 7। 8 मापी गई।  ये भूकंप दक्षिणी तुर्किए में आया है।  यहां कई अपार्टमेंट ढह गए हैं।  लोगों से सुरक्षित जगहों पर जाने के लिए कहा गया है।  वहीं, भूकंप के बाद तुर्की ने अंतरराष्ट्रीय सहायता की अपील की है।  हैबरटर्क टेलीविजन ने बताया कि मलत्या, दियारबाकिर और मालट्या के पड़ोसी प्रांतों में कई इमारतें गिर गईं हैं।  

बीएनओ न्यूज के मुताबिक सीरिया में भी भारी नुकसान हुआ है।  यहां अब तक 86 लोगों की मौत हो गई है और 200 लोग घायल हैं।  तुर्की के गृह मंत्री सुलेमान शोयलू ने कहा कि भूकंप का बड़ा असर देश के 10 शहरों पर पड़ा है।  इनमें कहमानमारश, हैटे, गाज़िएनटेप, ओस्मानिये, अदियामान, सनलिउर्फ़ा, मलेटिया, अदाना, दियारबाकिएर और किलिस शामिल हैं।  बीएनओ न्यूज के मुताबिक तुर्किए के आंतरिक मंत्रालय का कहना है कि शक्तिशाली भूकंप के बाद हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।  सोशल मीडिया पर भी इसके कई वीडियो सामने आ रहे हैं।  इन वीडियो में भूंकप से हो रहे नुकसान को साफ देखा जा सकता है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »