29 Mar 2024, 07:21:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

तुर्की में भूकंप तो पेरू में भूस्‍खलन ने ढहाया कहर, अब तक 35 की मौत, कई लोग गायब

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 7 2023 4:15PM | Updated Date: Feb 7 2023 4:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लीमा। दक्षिणी पेरू के कई गांवों में लगातार बारिश के कारण हुए भूस्खलन से कम से कम 36 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। कैमाना प्रांत में मारियानो निकोलस वाल्कारसेल नगर पालिका के नागरिक रक्षा अधिकारी विल्सन गुतिरेज ने स्थानीय रेडियो ‘आरपीपी’ को बताया कि मिस्की नामक एक दूरस्थ क्षेत्र में 36 शव बरामद किए गए हैं। इनमें से पांच लोग एक वैन में सवार थे, जो भूस्खलन के बाद मिट्टी के तेज बहाव से नदी में जा गिरी।

स्थानीय अधिकारियों ने मलबे के कारण एक मुख्य मार्ग पर करीब तीन किलोमीटर तक अवरूद्ध क्षेत्र को साफ करने के लिए मदद की अपील की है। नागरिक सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि भूस्खलन के बाद 630 मकान क्षतिग्रस्त होने की आशंका है। इससे पुल, सिंचाई की नहरें और सड़कें भी प्रभावित हुई हैं। पेरू में फरवरी के महीने में लगातार बारिश होती है, जो अक्सर घातक भूस्खलन का कारण बनती है। देश के नेशनल इमरजेंसी सेंटर COEN की तरफ से बताया गया है कि राहत और बचाव कार्य जारी है। पिछले हफ्ते भी भारी बारिश की वजह से पांच लोगों की मौत हो गई थी।

ट्विटर पर रक्षा मंत्री ने बताया ळै कि वह हेलीकॉप्‍टर्स, टेंट्स, वॉटर टैंक्‍स, सैंडबैग्‍स और इमरजेंसी प्रतिक्रिया के जरिए राहत और बचाव कार्य को आगे बढ़ा रही है। पेरू में दिसंबर से विरोध प्रदर्शन जारी हैं और ऐसे मे इस प्राकृतिक आपदा ने स्थिति को मुश्किल बना डाला है। जनवरी में भारी बारिश की वजह से एक पर्यटक और गाइड की मौत हो गई थी। माचू पिचू में एतिहासिक सेंचुरी में यह हादसा हुआ। वर्ल्‍ड हैरिटेज साइट में शामिल माचू पिचू को बारिश की वजह से काफी नुकसान झेलना पड़ा था। 25 जनवरी को भूस्‍खलन की वजह से अगुआस कैलिएंट्स और ओलेनटायटम्बो के बीच दो हजार पर्यटक फंस गए थे। इसके बाद हेलीकॉप्‍टर से इन्‍हें निकाला गया था। मार्च 2022 में भी पेरू में भूस्‍खलन की घटना हुई थी जिसमें कई लोगों की मौत हो गई थी।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »