26 Apr 2024, 22:09:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

जासूसी बलून पर चीन-US की लड़ाई गहराई, अमेरिका ने 6 चीनी कंपनियों को किया ब्लैकलिस्ट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 11 2023 8:52PM | Updated Date: Feb 11 2023 8:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चीनी जासूसी गुब्बारे से बौखलाए अमेरिका ने बीजिंग के एयरोस्पेस कार्यक्रमों से कथित रूप से जुड़ी छह चीनी कंपनियों को ब्लैकलिस्ट कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्लैकलिस्टेड कंपनियों में पांच एयरोस्पेस कंपनियां और एक रिसर्च इंस्टिट्यूट शामिल हैं। इन छह कंपनियों में बीजिंग नानजियांग एयरोस्पेस टेक्नोलॉजी कंपनी, चाइना इलेक्ट्रॉनिक्स टेक्नोलॉजी ग्रुप कॉरपोरेशन, डोंगगुआन लिंगकोंग रिमोट सेंसिंग टेक्नोलॉजी कंपनी, ईगल्स मेन एविएशन साइंस एंड टेक्नोलॉजी ग्रुप कंपनी, ग्वांगझू तियान-हाई-जियांग एविएशन टेक्नोलॉजी कंपनी और शांक्सी ईगल्स मेन एविएशन साइंस एंड टेक्नोलॉजी ग्रुप जैसी कंपनी शामिल हैं। चीनी निगरानी गतिविधियों से निपटने के लिए और उनके उपायों को लेकर कर्रवाई करने के बाइडेन प्रशासन के कड़े नियमों से चीन को बाधाएं आएंगी। इस कदम से अमेरिका और चीन के बीच राजनयिक गतिरोध के और बढ़ने की संभावना है।
 
पिछले सप्ताह के अंत में कैरोलिना तट खुफिया गुब्बारे को मार गिराए जाने के बाद दोनों के देशों की स्थिति और बुरी हो गई है। अमेरिका ने कहा कि गुब्बारा खुफिया एक्टिविटी का पता लगाने के लिए तैयार किया गया था लेकिन बीजिंग का कहना है कि यह एक मौसम यान था जो अलग दिशा में चला गया था। इस घटना ने राज्य के सचिव एंटनी ब्लिंकन ने तनाव के मद्देनजर बीजिंग की एक उच्चस्तरीय यात्रा को अचानक रद्द कर दिया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »