24 Apr 2024, 23:13:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अलास्का के आसमान में उड़ रही 'अनजान वस्तु' को US के F-22 जेट ने गिराया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 11 2023 9:00PM | Updated Date: Feb 11 2023 9:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अमेरिका ने अलास्का के आसमान में बहुत ऊंचाई पर उड़ रही एक अनजान वस्तु को जेट से हमला कर नीचे गिरा दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने शुक्रवार को इसे गिराने के आदेश दिए थे। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने बताया कि ये अनजानी वस्तु 'एक छोटी कार के आकार' की है और यात्री विमानों के लिए 'ख़तरा बन गई थी'। जॉन किर्बी ने कहा कि ये वस्तु कहां से आई थी और इसका क्या उद्देश्य है, ये अभी तक साफ़ नहीं है। ये फ़ैसला ऐसे वक्त आया है जब सप्ताह भर पहले अमेरिका के आसमान में उड़ रहे एक चीनी बलून को साउथ कैरोलीना तट पर सेना के एक विमान ने गिरा दिया था।
 
व्हाइट हाउस में जॉन किर्बी ने बताया कि अलास्का के आसमान में मिली वस्तु को वायु सेना के एफ़-22 फाइटर जेट ने शुक्रवार को नीचे गिराया गया था। इसका मलबा चीनी बलून के मलबे के मुक़ाबले बहुत कम है। उन्होंने बताया कि ये वस्तु अलास्का के उत्तरी तट पर 40 हज़ार फीट की ऊंचाई पर उड़ रही थी। जबकि यात्री विमान 40 से 45 हज़ार फीट की ऊंचाई पर उड़ते हैं। ऐसे में ये यात्री विमानों के लिए ख़तरा बन सकता था। उन्होंने बताया कि जब इस वस्तु को गिराया गया तो ये 64 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से नॉर्थ पोल की तरफ़ बढ़ रही थी।
इस वस्तु के मलबे की तलाश के लिए ब्यूफ़ोर्ट सागर के जमे हुए पानी के आसपास हेलीकॉप्टर और ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ़्ट को तैनात किया गया है। जॉन किर्बी ने कहा, "हमें नहीं पता कि ये किसका है। ये किसी सरकार का है या किसी कंपनी का या व्यक्ति की निजी वस्तु है।" गुरुवार रात को पहली बार इस वस्तु को आसमान में देखा गया था, हालांकि अधिकारियों ने इसके देखे जाने समय की पुष्टि नहीं की है। किर्बी ने कहा, "हम अपने हवाई क्षेत्र को लेकर बेहद सजग रहते हैं। राष्ट्रपति देश की सुरक्षा के दायित्व को सबसे ऊपर रखते हैं।" उन्होंने कहा कि सबसे पहले दो फ़ाइटर विमानों ने इस वस्तु के आसपास चक्कर लगाया और ये सुनिश्चित किया कि इसमें कोई व्यक्ति सवार नहीं है। मीडिया संस्थान के वैश्विक मामलों के पत्रकार मार्था रेडेट्ज़ ने एक अमेरिकी अधिकारी के हवाले से लिखा था, "ये वस्तु हवा में तैर रही थी। ये सिलिंडर आकार की थी और चांदी की चमक वाले स्लेटी रंग की थी।"
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »