27 Apr 2024, 01:00:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

तुर्की में फिर भूकंप के झटके, 5.3 की तीव्रता से कांपी धरती

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 25 2023 8:49PM | Updated Date: Feb 25 2023 8:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भूकंप के झटके ने तुर्की को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है। पिछले भूकंप से ही अभी तक तुर्की उबर ही नहीं पाया था कि इस बीच शनिवार की शाम को एक बार फिर तुर्की कांप उठा है। इस बार रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.3 मांपी गई है। तुर्की का निगडे प्रांत में भूकंप का केंद्र बताया जा रहा है। पिछले 66 घंटे में 37वीं बार तुर्की की धरती हिली है।
 
तुर्की में भूकंप के झटकों का दौर रुकने का नाम नहीं ले रहा है। एक के बार आए भूकंप के झटकों से लोगों में दशहत का माहौल है। इससे पहले 20 फरवरी को तुर्की में 6.4 तीव्रता वाला भूकंप आया था। उससे पहले 6 फरवरी को एक के बाद एक भूकंप के कई झटके महसूस किए गए थे, जिसमें तुर्की और सीरिया पूरी तरह से तबाह हो गया था। 
 
आपको बता दें कि पिछले 66 घंटों में तुर्की में भूकंप का यह 37वां झटका महसूस किया गया है। तुर्की में 6 फरवरी को आए विनाशकारी भूकंप में अबतक 50 हजार से ज्यादा लोगों की जान चली गई है। कई इमारतें धराशाही हो गई हैं। अब भी वहां जमींदोज हुई बिल्डिंगों के मलबे में हजारों लोग दबे हुए हैं, उन्हें निकलाने का कार्य जारी है। भारत ने भी तुर्की की मदद के लिए 'ऑपरेशन दोस्त' शुरू किया था। इसके तहत तुर्की में भारत की कई टीमें भेजी गई थीं। ये टीमें वहां राहत और बचाव कार्य करके वापस अपने वतन लौट आई हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »