27 Apr 2024, 06:09:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

चीन के वैज्ञानिकों ने किया दावा, समुद्रों पर जहरीले शैवाल का कब्जा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 3 2023 12:21PM | Updated Date: Mar 3 2023 12:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीजिंग। भारत, पाकिस्तान, ईरान, वियतनाम समेत दुनियाभर में फैले अथाह समुद्र पर एक जहरीले शैवाल का बहुत तेजी से कब्जा हो रहा है। यह शैवाल अब समुद्र के 3 करोड़ 14 लाख वर्ग किमी के इलाके में फैल चुका है। इस जहरीले शैवाल को फैलाने में खुद इंसान की ही भूमिका है, जो लगातार अपनी गतिविधियों से शैवाल को खुराक दे रहा है। सैटेलाइट से ली गई ताजा फोटो में समुद्र के ऊपर इस शैवाल के कब्जे का भयावह नजारा देखने को मिला है। चीन के वैज्ञानिकों के मुताबिक साल 2003 से अब तक इस शैवाल के फैलाव में 13.2 फीसदी की तेजी आई है। चीन के साउदर्न यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने पाया कि रासायनिक खाद, सीवर के जल, वायु प्रदूषण और जीवों के खाद पानी के रास्ते से समुद्र में जा रहे हैं।

इससे इस शैवाल को पोषक तत्व मिल रहा है और उसका विकास हो रहा है। समुद्री जल के लगातार बढ़ते तापमान की वजह से शैवालों के तेजी से बढ़ने की दर पिछले दो दशक में काफी ज्यादा हो गई है। गर्म पानी की वजह से शैवालों के बढ़ने के लिए मौसम लंबा खिंच जाता है। वैज्ञानिकों ने कहा कि इस जहरीले शैवाल की वजह से लोगों को नुकसान हो सकता है। मछलियों का सांस लेना मुश्किल चीनी वैज्ञानिकों ने यह भी कहा कि इससे दुनियाभर में पर्यावरण की एक बड़ी समस्या पैदा हो सकती है। पानी के अंदर शैवाल की संख्या तेजी से बढ़ती है और यह ताजे पानी में भी हो सकती है। इस शैवाल के फैलने से पानी का रंग खराब हो सकता है। यह पीला, लाल या चटक हरा हो सकता है, जैसा कि यह सैटलाइट से ली गई ताजा तस्वीरों में साफ दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि पानी के अंदर फास्फेट और अन्य उर्वरक काफी बड़े पैमाने पर घुल रहे हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »