29 Mar 2024, 08:10:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

फ्लोरिडा में झील के ऊपर टकराए 2 विमान, हादसे में 4 लोगों की दर्दनाक मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 9 2023 5:33PM | Updated Date: Mar 9 2023 5:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अमेरिका के मध्य फ्लोरिडा में झील के ऊपर मंगलवार को दो विमान टकरा गए। इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई। शेरिफ के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पॉल्क काउंटी शेरिफ ग्रैडी जुड ने बताया कि विंटर हेवन स्थित लेक हार्टरिज के ऊपर यह हादसा हुआ, जहां एक पाइपर जे-3 क्यूब सीप्लेन और चेरोकी पाइपर 161 फिक्स्ड-विंग विमान मंगलवार दोपहर दो बजे के आसपास टकरा गए। शेरिफ ने बताया कि कई बचाव कर्मियों के मुताबिक, जहां एक विमान लगभग 21 फीट (6.4 मीटर) पानी के नीचे डूब गया। वहीं, दूसरा आंशिक रूप से जलमग्न था। बचावकर्मियों ने विमानों से चार शव निकाले। राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड और संघीय विमानन प्रशासन इस बात की जांच करेंगे कि दोनों विमानों के आपस में टकराने की वजह क्या थी।

मौके पर मौजूद चश्मदीदों का कहना है कि झील के ऊपर आसमान में दो प्लेन आपस में टकराकर पानी में समा गए। एक प्लेन पानी में सात मीटर नीचे पहुंच गया, जबकि दूसरे की टेल पानी के ऊपर दिख रही थी। प्लेन जब आपस में टकराए तब जोरदार धमाका हुआ। आस-पास मौजूद लोगों ने तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो एक शख्स का शव ही बरामद कर पाई। पानी के भीतर सर्च ऑपरेशन तत्काल शुरू नहीं कराया जा सका।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »