18 Apr 2024, 23:16:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

उत्तर कोरिया में मिला 70 साल पुराने बमों का जखीरा, किसी भी समय हो सकता था विस्फोट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 10 2023 3:37PM | Updated Date: Mar 10 2023 3:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

उत्तर कोरिया ने दावा कि उसने प्योंगयांग अपार्टमेंट साइट पर 110 से अधिक बम गोले बारूदी सुरंगें और हथगोले मिले हैं। किम जोंग के देश ने दावा किया कि ये अमेरिकी कोरियाई युद्ध बम थे जिसे अब निष्क्रिय कर दिया गया। (सांकेतिक फोटो) सियोल, रॉयटर्स। उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयांग में एक अपार्टमेंट के निर्माण स्थल पर श्रमिकों ने 110 से अधिक बम, गोले, बारूदी सुरंगें, हथगोले और अन्य विस्फोटक खोजे हैं, जो वर्ष 1950 में हुए कोरियाई युद्ध में इस्तेमाल किए गए अमेरिका निर्मित हथियार हैं। राज्य समाचार एजेंसी केसीएनए ने बताया कि प्योंगयांग सिटी पब्लिक सिक्योरिटी ब्यूरो के विशेषज्ञों द्वारा उपकरणों का पता लगाया गया और उनको नष्ट किया गया।

रिपोर्ट में कहा गया है कि हवासोंग क्षेत्र में आवास निर्माण स्थल पर पाए गए विस्फोटकों में जंग लगा हुआ था, लेकिन उनमें किसी भी समय विस्फोट होने का खतरा था। इसी को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने सूझभूझ के साथ सभी बमों को नष्ट करने का काम किया। उत्तर कोरिया के तानाशाह नेता किम जोंग उन ने प्योंगयांग में 50,000 नए अपार्टमेंट बनाने के लिए परियोजनाएं शुरू की हैं, जो देश के लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के नाम पर किया जा रहा है। COVID-19, प्राकृतिक आपदाओं और परमाणु हथियारों और बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रमों के चलते देश पहले ही अंतर्राष्ट्रीय प्रतिबंधों को झेल रहा है, जिसके चलते इसकी अर्थव्यवस्था को बड़ा झटका लगा है। अमेरिका के अनुसार उत्तर कोरिया के लोगों की जरूरतों को पूरा करने के लिए सीमित संसाधन ही बचे हैं। 

बता दें कि 1950-1953 के कोरियाई युद्ध से बचे हुए विस्फोटक लंबे समय से दोनों कोरिया में नागरिकों के लिए खतरा बने हुए हैं। इसी के चलते पिछले वर्षों में, रेड क्रॉस की हथियार निष्पादन इकाई की अंतर्राष्ट्रीय समिति के विशेषज्ञों ने बम निरोधन में उत्तर कोरियाई टीमों को प्रशिक्षित किया है। अमेरिकी शोधकर्ताओं के अनुसार, कोरियाई युद्ध के दौरान, द कोरिया की तरफ से अमेरिकी युद्धक विमानों ने उत्तर कोरिया में व्यापक क्षेत्रों पर हमला किया था। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अमेरिका द्वारा पूरे प्रशांत क्षेत्र में गिराए गए बमों की तुलना में उत्तर कोरिया पर अधिक बम गिराए गए थे। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »