08 May 2024, 05:25:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

तालिबानी मंत्री ने दी खुली धमकी, सरकार का विरोध करने वालों की जाएगी जान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 13 2023 1:44PM | Updated Date: Mar 13 2023 1:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। तालिबान सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री निदा मोहम्मद नदीम ने खुली धमकी दी है कि जो लोग सरकार का विरोध करेंगे, उनकी जान जाएगी। उन्होंने कहा कि तालिबान सरकार को अस्थिर करने वाले मौत के लायक हैं। तालिबान सरकार का विरोध करने वालों को चेतावनी देते हुए मंत्री ने कहा कि जो लोग सरकार को कमजोर करना चाहते हैं वे मौत के लायक हैं। कंधार में दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि बोलकर , लिखकर या व्यवहार से सरकार के खिलाफ विद्रोह करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

मंत्री नदीम ने कहा कि जो लोग बाहरी लोगों के कहने पर अफगानिस्तान के लोगों के लिए समस्याएं खड़ी करते हैं, उनका मुकाबला करने के लिए सरकार तैयार है। सरकार ऐसे लोगों को दबा देगी। दूसरी ओर अफगानिस्तान के सामाजिक विश्लेषक शम्स कामरान ने कहा, "हम चाहते हैं कि हर विवाद का समाधान बातचीत से हो। यहां तक कि लड़ाई का समाधान भी बातचीत से होना चाहिए।"

गौरतलब है कि अफगानिस्तान से अमेरिकी सेना की वापसी और तालिबान के सत्ता में वापसी के बाद मानव संकट गहरा गया है। तालिबान द्वारा अफगानिस्तान के लोगों के मानवाधिकार हनन की खबर आए दिन आती रहती हैं। महिलाओं के काम करने पर पाबंदी लगा दी गई है। ग्रेड 7 के बाद लड़कियों की पढ़ाई पर रोक है। अफगानिस्तान में 530 से अधिक दिनों से ग्रेड 7 से आगे की पढ़ाई लड़कियों के लिए बंद है। लोग लड़कियों की पढ़ाई फिर से शुरू करने की मांग कर रहे हैं। वे तालिबान से मांग कर रहे हैं कि लड़कियों के लिए स्कूल फिर से खोले जाएं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »