29 Mar 2024, 01:37:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल का ट्विटर अकाउंट हुआ हैक, हैकर्स ने लिखी ये बात

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 16 2023 2:20PM | Updated Date: Mar 16 2023 2:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल उर्फ प्रचंड का आधिकारिक ट्विटर हैंडल @PM_Nepal गुरुवार (16 मार्च) तड़के हैक कर लिया गया। नेपाल के पीएम के ट्विटर अकाउंट में दहल के प्रोफाइल की जगह ''BLUR'' अकाउंट दिख रहा है। नेपाल पीएम के ट्विटर हैंडल को हैक करने के बाद हैकर्स ने डिजिटल करेंसी को प्रमोट करने से संबंधित ट्वीट किया।

हैकर्स ने बॉयो में लिखा है, ' ये प्रो ट्रेडर्स के लिए नॉन-फंजिबल टोकन NFT मार्केटप्लेस है।' ट्विटर अकाउंट @PM_Nepal पर हैकर्स ने NFT के संबंध में एक ट्वीट को पिन किया है। जिसमें लिखा है, "The Summoning शुरू हो गया है। अपना BAKC/सीवरपास तैयार करें और इसमें उतर जाएं। https://thesummoning.party।" इस अकाउंट के 690.1K फॉलोअर्स हैं।

हालांकि अब 16 मार्च सुबह के 7 बजे तक नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल का अधिकारिक ट्विटर हैंडल सही हो गया है। उसपर पहले की तरह ही अब ''pmo nepal'' लिखा है। हालांकि हैकर्स वाला ट्वीट अभी भी दिख रहा है। अभी तक फिलहाल नेपाल के प्रधानमंत्री की ओर से हैकर्स को लेकर कोई अधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »