11 May 2025, 18:22:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

कैलिफोर्निया में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, आग बुझाने के दौरान हुआ हादसा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 7 2023 1:13PM | Updated Date: Aug 7 2023 1:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कैबेजोन। दक्षिणी कैलिफोर्निया में रविवार को एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि रिवरसाइड काउंटी में आग बुझाने के दौरान यह हादसा हुआ। आपातकालीन अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अग्निशमन कप्तान और प्रवक्ता रिचर्ड कॉर्डोवा ने कहा कि हेलीकॉप्टर कैलिफोर्निया के वानिकी और अग्नि सुरक्षा विभाग के साथ अनुबंध के तहत काम कर रहा था, जो दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय समयानुसार, शाम 07.20 बजे यह हादसा हुआ। उन्होंने कहा कि हेलीकॉप्टर की मदद से आग बुझाने का काम किया जा रहा था, तभी अचानक उसमें आग लग गई। उन्होंने कहा कि हेलीकॉप्टर में आग लगने के बाद आपातकाल विभाग से संपर्क किया गया, जिसके बाद वहां मदद के लिए टीम को भेजा गया। उन्होंने कहा कि हेलीकॉप्टर के कैप्टन आग की चपेट में आ गए थे। अधिकारियों ने कहा कि विभाग अभी दुर्घटना की जांच कर रहा है कि क्या अन्य विमान भी इस हादसे में शामिल थे। वहीं, हादसे में घायलों या मृतकों की संख्या के बारे में तत्काल विवरण उपलब्ध नहीं है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »