27 Jul 2024, 12:47:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

राष्ट्रपति पुतिन ने शोइगू को रक्षा मंत्री पद से हटाया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 13 2024 11:32AM | Updated Date: May 13 2024 11:32AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मॉस्को। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक आश्चर्यचकित कदम उठाते हुए सोमवार को वर्षों से रक्षा मंत्री रहे सर्गेई शोइगु को हटा कर उनकी जगह अर्थशास्त्री आंद्रेई बेलौसोव को नियुक्त किया। रूसी राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन ने यह जानकारी दी है। रूसी सैनिकों के फरवरी 2022 में यूक्रेन पर आक्रमण करने के बाद से शोइगु को रक्षा मंत्री के पद से हटाना पुतिन की सैन्य कमान में यह सबसे महत्वपूर्ण फेरबदल है। क्रेमलिन ने कहा कि अर्थशास्त्र में विशेषज्ञता रखने वाले पूर्व उप प्रधानमंत्री आंद्रेई बेलौसोव ने श्री शोइगु का स्थान लिया है।
 
राष्ट्रपति ने पिछले हफ्ते रूसी राष्ट्र प्रमुख के रूप में अपने पांचवें कार्यकाल के लिए शपथ लेने के बाद प्रस्ताव दिया कि शोइगु देश की शक्तिशाली सुरक्षा परिषद के प्रमुख के रूप में पद संभालेंगे। शोइगु 2012 से रक्षा मंत्री के पद पर अपनी सेवा दे रहे थे। रूस के सबसे लंबे समय तक रक्षा मंत्रालय में सेवा देने वाले मंत्री शोइगु ने 2012 में रक्षा मंत्रालय का कार्यभार संभाला और पिछले दो वर्षों से यूक्रेन पर पूर्ण पैमाने पर आक्रमण के माध्यम से रूस की सेना का नेतृत्व कर रहे थे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »