28 Mar 2024, 21:12:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
धनु ()

दैनिक राशिफल

लापरवाही चोट लगने का कारण बनेगी। घर परिवार के महत्वपूर्ण कार्य बतौर प्रयोग न करें।

साप्ताहिक राशिफल

कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति में भी सुधार की स्थिति रहेगी। घर-परिवार में मंगल कार्य होंगे। प्रसन्नता का वातावरण बनेगा। व्यापार-व्यवसाय से जुड़े उद्यमी आर्थिक लाभ में रह सकते हैं। नौकरी-पेशाओं की परेशानियां धीरे-धीरे दूर हो सकेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी।


उपाय :
बंदरों को चने खिलाएं।
शुभ रंग : पीला। शुभांक : 1

साप्ताहिक राशिफल

सप्ताह अनुकूल फलदायी रहेगा। नौकरी पेशाओं को अच्छे समाचारों की प्राप्ति होगी। व्यवसायी वर्ग आर्थिक लाभ में रहेगा। धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियां तेज होगी। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। न्यायालयीन प्रकरणों में पक्ष में निर्णय होने से प्रसन्नता बढ़ेगी। मान सम्मान में वृद्धि होगी।


उपाय :
पीपल में जल चढ़ाएं।
शुभ रंग : सिंदुरी। शुभांक : 9

वार्षिक राशिफल

आपकी राशि का स्वामी वृहस्पति वर्षारंभ से 14 जुलाई तक आपकी राशि से अष्टमस्थ रहेगा। इस अवधि तक निराशा व असंतोष के भाव रहेंगे। माता को स्वास्थ्य विकार, रहन-सहन कष्टदायी रहेगा। वर्ष के प्रारंभ के एक सप्ताह में क्रोध की अधिकता रहेगी। व्यर्थ के विवाद हो सकते हैं। 14 फरवरी तक संयत रहने की जरूरत है। 15 जुलाई के बाद वित्तीय स्थिति में सुधरेगी। अक्तूबर में संपत्ति का विस्तार होगा। इस वर्ष राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। किसी बड़े राजनेता से भेंट हो सकती है। शिक्षा में 15 जुलाई के पश्चात बेहतर परिणाम मिलेंगे। इस वर्ष साढ़ेसाती के प्रभाव में रहेंगे। यात्राएं अधिक रहेंगी। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती। अनियोजित खर्चे बढ़ेंगे।

क्या करें

शुक्रवार के दिन चावल की खीर बना कर कौए को खिलाएं। चांदी के गिलास में पानी पियें। सफेद कपड़े में चावल बांध कर शुक्रवार के दिन दान करें।

लाल किताब के उपाय

शाकाहारी भोजन अपनायें और धार्मिक विचार रखें। 16 दिन लगातार मंदिर/ गुरुद्वारे में चने की दाल का दान करें। मजदूरों और सेवकों से उचित व्यवहार करें। काले मकोड़ों को चीनी, आटा और चावल का चूरा डालें।