20 Sep 2024, 17:28:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

हरियाणा चुनाव में कांग्रेस और AAP गठबंधन की उम्मीद खत्म! आप ने सभी 90 सीटों से उतारे उम्मीदवार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 12 2024 12:17PM | Updated Date: Sep 12 2024 12:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को अपनी छठी लिस्ट में 19 और उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करने के बाद एक और उम्मीदवार के नाम की घोषणा की। इस तरह पार्टी ने हरियाणा में सभी 90 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं। इसी के साथ AAP और कांग्रेस के बीच गठबंधन की उम्मीदें धूमिल हो गई हैं क्योंकि कांग्रेस ने भी 90 सीटों वाली हरियाणा विधानसभा के लिए 88 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। बता दें कि आज हरियाणा विधासभा चुनावों के लिए नामांकन का आखिरी दिन है ऐसे में अगर आज शाम से पहले गठबंधन पर कुछ ऐलान नहीं होता है तो दोनों ही पार्टियां अलग-अलग चुनाव लड़ेंगी।

आम आदमी पार्टी इन चुनावों में पूरी मजबूती के साथ ताल ठोक रही है। पार्टी ने जिन 19 उम्मीदवारों के नामों का पहले ऐलान किया उनमें वरिष्ठ नेता प्रेम गर्ग भी शामिल हैं जिन्हें पंचकूला से टिकट दिया गया है। पार्टी ने कालका, अंबाला शहर, मुलाना, शाहाबाद, पिहोवा, गुहला, पानीपत, जींद, फतेहाबाद, ऐलनाबाद, नलवा, लोहारू, बाढड़ा, दादरी, बवानी खेड़ा, कोसली, फरीदाबाद NIT और बढ़कल सीट से भी अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। AAP ने ऐलनाबाद से मनीष अरोड़ा को अपना उम्मीदवार बनाया है, वहीं इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) ने अपने वरिष्ठ नेता अभय सिंह चौटाला को इसी सीट से चुनाव मैदान में उतारा है।

पार्टी की ओर से जारी लिस्ट के मुताबिक, ओपी गुज्जर कालका से, वजीर सिंह ढांडा जींद से, कमल बिसला फतेहाबाद से, गीता श्योराण लोहारू से, ओपी वर्मा बड़खल से और हिम्मत यादव कोसली से चुनाव लड़ेंगे। वहीं, बाद में पार्टी ने आज ही कांग्रेस छोड़कर आए आदर्श पाल को जगाधरी से उम्मीदवार बनाया है। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी ने इससे पहले हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए कुल 70 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी। बुधवार को AAP ने विधानसभा चुनाव के लिए 30 उम्मीदवारों के नाम जारी किए, जिसमें जुलाना से पूर्व पहलवान कविता दलाल को कांग्रेस की विनेश फोगाट और भारतीय जनता पार्टी के योगेश बैरागी के खिलाफ चुनाव मैदान में उतारा गया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »